फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Teenager found semi-naked in the toilet of the district hospital

Banda: जिला अस्पताल के शौचालय में अर्धनग्न मिली किशोरी, दुष्कर्म की आशंका

Sun, 20 Nov 2022 06:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Nov 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Banda: Teenager found semi-naked in the toilet of the district hospital
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिला अस्पताल में रविवार को शौचालय में अर्धनग्न किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। उसके पास पुरुष का अंडरगारमेंट पड़ा मिलने से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी ने 18 नवंबर को अतर्रा रेलवे स्टेशन में महाकौशल एक्सप्रेस से मानसिक रूप से कमजोर एक 15 वर्षीय किशोरी को बेहोशी की हालत में उतारा था।
विज्ञापन


जीआरपी ने उसे उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को सुबह वह संदिग्ध परिस्थिति में अस्पताल के शौचालय में बेहोश पड़ी मिली। किशोरी अर्धनग्न थी। उसके पास में ही किसी पुरुष का अंडरगारमेंट पड़ा था। इससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया है। किशोरी की सुरक्षा के लिए एक महिला कांस्टेबिल और एक होमगार्ड को तैनात किया है। क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल किशोरी का इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed