{"_id":"68b05633ad7878fcaa0f7a89","slug":"banda-teenage-girl-troubled-by-boyfriend-s-threat-hanged-herself-to-death-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: प्रेमी की धमकी से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: प्रेमी की धमकी से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
Thu, 28 Aug 2025 06:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी की धमकी से परेशान किशोरी ने बुधवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा है। इसमें प्रेमी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। भाई ने पुलिस चौकी में मोबाइल देकर शिकायत भी की थी। पुलिस सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि 16 वर्षीय बहन ने बुधवार की शाम करीब छह बजे कमरे में बल्ली से रस्सी का फंदा लगा लिया। छोटी बहन खेत से लौटी तो उसे फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। भाई का आरोप है कि बहन का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग था। 25 अगस्त को उसने बहन काे मोबाइल से बात करते हुए पकड़ लिया था।
बताया कि शहर की कृषि विश्वविद्यालय पुलिस चौकी में जाकर शिकायत कर मोबाइल भी पुलिस को सौंप दिया था। आरोप लगाया कि प्रेमी युवक ने उसकी बहन को धमकी दी थी। इससे वह परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के समय बड़ा भाई ससुराल में था। उससे छोटा भाई मजदूरी करने गया था। सबसे छोटा भाई इंदौर में रहता है। पिता की चार साल पहले और मां की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में पड़ोसी को जिम्मेदार बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।