{"_id":"6662b32112be3cdda802ffa6","slug":"banda-suicide-student-committed-suicide-by-hanging-herself-at-home-was-angry-for-not-being-given-a-mobile-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Suicide: घर में फंदा लगाकर छात्रा ने दी जान, मोबाइल न देने से हुई थी नाराज, परिजनों ने तहरीर में लिखा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Suicide: घर में फंदा लगाकर छात्रा ने दी जान, मोबाइल न देने से हुई थी नाराज, परिजनों ने तहरीर में लिखा ये
Fri, 07 Jun 2024 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:45 PM IST
सार
Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, छात्रा मोबाइल न देने की वजह से नाराज हो गई थी। हालांकि, परिजनों ने तहरीर में सिर्फ आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी दीक्षा (17) उर्फ राधा पुत्री जगदेव वर्मा ने बीती शाम घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतका दीक्षा उर्फ राधा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। इसी वर्ष उसने परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहा कलां से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। साथ ही, नीट परीक्षा के लिए फॉर्म भी अप्लाई किया था।
विज्ञापन
गुरुवार रात आठ बजे दीक्षा ने अपने घर के अंदर पक्के मकान में लगे छल्ले में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वो मोबाइल न देने की वजह से नाराज हो गई थी, लेकिन पुलिस को तहरीर में आत्महत्या करना बताया गया है।
विज्ञापन