फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Slapped mother after a dispute with wife, then committed suicide by hanging himself

Banda: पत्नी से विवाद के बाद मां को थप्पड़ मारा, फिर फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 22 Oct 2024 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2024 06:56 PM IST
सार

Banda News: पत्नी के विवाद के दौरान मां के टोकने से गुस्साए बेटे ने मां को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Slapped mother after a dispute with wife, then committed suicide by hanging himself
मृतक चुनकउना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल पर पत्नी के विवाद के दौरान मां के टोकने से गुस्साए युवक ने मां को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी चुनकउना (40) ने मंगलवार को सुबह घर के कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। मां जगदइया ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। तीनों पुत्र अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन


सबसे छोटे पुत्र चुनकउना की पत्नी चुनबादी व दो पुत्र, एक पुत्री दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। चुनकउना शराब पीने का आदी है। सोमवार की रात में फोन पर पति-पत्नी की बातचीत हो रही थी।बात करते समय घर आने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया उसने मना किया तो चुनकउना ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद रात में किसी समय उसने फंदा लगा लिया। उधर, बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि रात में पत्नी और मां दोनों से झगड़ा हुआ था। युवक शराब पीने का आदी था। इसी के चलते फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed