{"_id":"62ae009eb68cc15b0358eb90","slug":"banda-sister-died-after-consuming-toxic-food","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: विषाक्त खाना खाने से बहन की मौत, भाई गंभीर, पड़ोसियों ने सब्जी में देखे छिपकली के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: विषाक्त खाना खाने से बहन की मौत, भाई गंभीर, पड़ोसियों ने सब्जी में देखे छिपकली के टुकड़े
Sat, 18 Jun 2022 10:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:17 PM IST
सार
विषाक्त खाना खाने से बहन की मौत हो गई। जबकि भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में छिपकली गिरने से विषाक्त हुई सब्जी खाने के कुछ देर बाद ही भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से कानपुर ले जाते समय रास्ते में बहन ने दम तोड़ दिया। भाई का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव की है। शुक्रवार की रात इंसाफ अली की बेटी नाजिया (12) बेटे अरमान (7) ने एक साथ भोजन किया। कुछ देर के बाद नाजिया और अरमान की हालत बिगड़ गई और बेहोशी छाने लगी। चीख पुकार मचने पर पड़ोसी भी पहुंचे। खाना खाने के बाद हालत बिगड़ने पर सब्जी के भगोने में देखा तो उसमें छिपकली के टुकड़े दिखे। पड़ोसियों ने सतर्कता बरतते हुए घर पर ही अरमान को नमक मिला पानी पिलाया, इससे उसे उल्टी होने लगी।
विज्ञापन
मगर नाजिया की बेहोशी बढ़ती गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नाजिया को कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। भाई का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। नाना मुख्तयार खां ने बताया कि खाना पकाते समय बिजली नहीं थी। हो सकता है अंधेरा होने पर छिपकली गिर गई हो।