फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: PRV constable and Home Guard attacked during attempt to resolve a dispute; seven arrested

Banda: झगड़े का निपटारा करने गए पीआरवी सिपाही व होमगार्ड पर जानलेवा हमला, सात गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 10:00 PM IST
सार

झगड़े का निपटारा करने गए पीआरवी सिपाही व होमगार्ड पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव की है। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Banda: PRV constable and Home Guard attacked during attempt to resolve a dispute; seven arrested
सौरभ सिंह, सीओ बबेरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन के बटवारे को लेकर शुक्रवार की देर रात आपस में झगड़ रहे भाइयों का झगड़ा निपटाने गए पीआरवी के सिपाहियों पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। लात-घूंसों व गड़ासा से हमला कर सिपाही और होमगार्ड को घायल कर दिया। सिपाही के गले में मफलर से गला कसने का प्रयास किया। आरक्षी ने बबेरू कोतवाली में सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, जिस भाई से झगड़ा हो रहा था, उसने भी कोतवाली में इन्हीं सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




बबेरू कोतवाली में तैनात कौशांबी निवासी आरक्षी अयोध्या प्रसाद ने बबेरू कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दो पहिया पीआरवी में तैनात है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव के निर्मल पुरवा निवासी उमाशंकर वर्मा ने डायल-112 में सूचना दी कि उसके भाई उसके साथ जमीन के बटवारे को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की है। इस सूचना पर आरक्षी अयोध्या प्रसाद अपने साथी होमगार्ड राधेश्याम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां आरोपी अजय कुमार, रमाशंकर, रामू, संतोष, शिवा, पवन व प्रीती ने उन पर हमला बोल दिया। मफलर से आरक्षी का गले में फंदा लगाकर जान से मारने के लिए गला कस दिया। लात-घूंसों और गड़ासा से वारकर उसे व होमगार्ड को घायल कर दिया। बाद में बबेरू कोतवाली से इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। यहां से सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उधर, पीड़ित उमाशंकर वर्मा ने भी कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाइयों अजय, रमाशंकर, रामू, संतोष, शिवा, पवन और प्रीति पर जमीन के बटवारे को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परसौली गांव में भाइयों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी के सिपाही और होमगार्ड पर आरोपियों ने हमला किया है। पीआरवी सिपाही और पीड़ित पक्ष की ओर से दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सातों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।- सौरभ सिंह सीओ बबेरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed