फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Pregnant girl and son died due to collision with Bolero

Banda News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती युवती और बेटे की मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल

Sun, 30 Oct 2022 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Banda: Pregnant girl and son died due to collision with Bolero
अस्पित। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कलां गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती और उसके छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई। बाइक चला रहा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


टोला कलां गांव निवासी मिथलेश कुमारी (30) पत्नी संजय पाल भांजे मुरवल (बबेरू) गांव निवासी विपिन (25) पुत्र लालमन के साथ बाइक से सीएचसी जांच कराने आई थी। साथ में उसका छह वर्षीय पुत्र अस्पित भी था। अस्पताल से लौटते समय रविवार को दोपहर गांव के पास नदी मोड़ पर बबेरू की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। मिथलेश और बेटे अस्पित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


भांजा विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। देर तक घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा। चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। वहां से गुजर रहे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने अपने वाहन से मां-बेटे और घायल विपिन को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर की मौत की पुष्टि के बाद मां-बेटे का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मिथलेश गर्भवती थी। डॉक्टर ने प्रसव की तारीख निर्धारित कर रखी थी। इसी की जांच और जानकारी के लिए अस्पताल गई थी। पति संजय पाल अहमदाबाद में लोहा फैक्ट्री में काम करता है। घटना की सूचना पर बांदा के लिए रवाना हो गया। मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम है। कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि बोलेरो कब्जे में ले ली गई है। चालक की खोजबीन की जा रही है। पति के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मिथलेश। (फाइल फोटो)

मिथलेश। (फाइल फोटो)बबेरू सीएचसी में शोकग्रस्त परिजन।

बबेरू सीएचसी में शोकग्रस्त परिजन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed