फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Power Corporation team attacked, German Shepherd dog also released

Banda: पावर काॅरपोरेशन की टीम पर हमला, जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत चार पर प्राथमिकी

Thu, 12 Feb 2026 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 07:42 PM IST
सार

पावर काॅरपोरेशन की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव की है। संविदा कर्मी की तहरीर पर प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Banda: Power Corporation team attacked, German Shepherd dog also released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वसूली और बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई करने गई पावर कारपोरेशन की टीम पर प्रधान व उनके समर्थकों ने हमला कर घेरकर पीटा। हमलावरों ने बिजली कर्मचारियों पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ दिया। बिजली विभाग के पांच कर्मचारी मारपीट और कुत्ते के काटने से घायल हो गए। संविदा कर्मी की तहरीर पर कमासिन थाने में प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


बिजली उपकेंद्र कमासिन के संविदा कर्मी कल्लू ने कमासिन थाने में दी तहरीर में बताया कि अवर अभियंता कमासिन के नेतृत्व में पावर कारपोरेशन की टीम बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के तहत बुधवार को बंथरी गांव के जमरेही नाथ में शिविर लगाकर ओटीएस पंजीकरण, राजस्व वसूली और बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई कर रही थी। कार्य समाप्त कर टीम वापस लौट रही थी, तभी बाबूपुरवा मोड़ के पास प्रधान बंथरी सोमनाथ शुक्ला अपने समर्थकों के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचकर टीम को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में संविदा कर्मी कल्लू, रामचरण, दिनेश, मिठाई लाल और बच्छराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बिजली कर्मचारियों की जान बचाई।
विज्ञापन


आरोप है कि उनके ऊपर जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी छोड़ दिया। थाना इंस्पेक्टर कमासिन भास्कर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रधान सोमनाथ शुक्ला, रामप्रकाश यादव, दयाराम यादव व एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed