फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Police took the disabled candidate in his lap for nomination, lok sabha election

Banda: नामांकन के लिए दिव्यांग प्रत्याशी को गोद में ले गई पुलिस, गिने चुने प्रस्तावकों के साथ पहुंचे मोहनलाल

Thu, 02 May 2024 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 May 2024 07:37 PM IST
सार

Banda News: विकास शील पार्टी से दिव्यांग प्रत्याशी मोहनलाल नामांकन के लिए पर्चा भरने पहुंचे तो हर कोई उनके जज्बे को देखता रह गया। पुलिसकर्मी उन्हें गोद में लेकर नामांकन कक्ष तक पहुंचे।

विज्ञापन
Banda: Police took the disabled candidate in his lap for nomination, lok sabha election
दिव्यांग प्रत्याशी को नामांकन कराने के लिए ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बिना झंडा-बैनर गुरुवार को स्कूटी से नामांकन कराने कलक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग मोहनलाल को देखकर हर कोई हैरत में था। उनके साहस की चर्चा कर रहे लोगों का कहना था कि पैरों से दिव्यांग मोहनलाल ने चुनाव में खड़े होने का जज्बा दिखाया है।

विज्ञापन


नामांकन करने पहुंचे मोहनलाल भीड़ देख एक कोने में अपनी स्कूटी पर बैठे रहे। तभी कुछ पुलिस कर्मियों को प्रस्तावकों से पता कि वह प्रत्याशी हैं। इसके बाद तीन-चार पुलिसकर्मी बारी-बारी से गोद में लेकर रिटर्निंग अधिकारी के कमरे तक ले गए। रिर्टर्निंग अधिकारी ने भी भीड़ हटाकर सबसे पहले मोहनलाल का पर्चा लिया। पुलिस के जवान उन्हें गोद में लेकर बाहर आए और स्कूटी पर बैठाया। विकास शील पार्टी के प्रत्याशी मोहन लाल का कहना है कि यदि वह चुनाव जीते तो यहां की जनता को समस्याओं से निजात दिलाएंगे।

विज्ञापन

प्रस्तावक कम होने से फंसा मोहनलाल का नामांकन
विकासशील पार्टी के प्रत्याशी मोहनलाल के दो प्रस्तावक कम होने से उनका नामांकन रोक दिया गया है। एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी को 10 प्रस्तावक देने पड़ते हैं। मोहनलाल के पास पर्याप्त प्रस्तावक नहीं थे। लिहाजा उनसे शुक्रवार को शेष प्रस्तावक लेकर आने के लिए कहा गया है। प्रस्तावक आने पर उनका नामांकन शुक्रवार को कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed