{"_id":"676d4910ed6ea0b180068848","slug":"banda-passenger-died-after-slipping-while-boarding-intercity-express-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से यात्री की कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से यात्री की कटकर मौत
Thu, 26 Dec 2024 05:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:47 PM IST
सार
Banda News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से यात्री की कटकर मौत हो गई। हादसा हमीरपुर जनपद के रागौल स्टेशन में हुआ। बांदा जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय पैर फिसलने से यात्री की कटकर मौत हो गई। वह चित्रकूट जाने के लिए घर से निकला था। जीआरपी बांदा ने यात्री की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी है। हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के कुनेहटा गांव निवासी हरिभजन कुशवाहा (19) बुधवार को दोपहर रागौल रेलवे स्टेशन से कानपुर से मानिकपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ रहा था। तभी पैर फिसल जाने से ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
स्टेशन मास्टर आशीष कुमार की सूचना पर जीआरपी बांदा ने शव को कब्जे में लिया। सोशल मीडिया पर फोटो डालकर शिनाख्त कराई। बांदा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जीजा बलराम सिंह ने बताया कि हरिभजन बुधवार को चित्रकूट जाने के लिए घर से निकला था। वह जेसीबी और कार चलाता था। दो भाइयों में छोटा अविवाहित था। चार बहने विवाहित हैं।