Banda: डंपर की टक्कर से पंचायत सहायक की मौत, 25 फरवरी को थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पंचायत सहायक की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब युवक अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। 25 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। तैयारियों के बीच मातम छा गया। फतेहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघेलाबरी निवासी सौरभ पटेल (29) मंगलवार दोपहर बाइक से चित्रकूट के ग्राम ब्यूर में अपने दोस्त से मिलने गए थे। जैसे ही उनकी बाइक बदौसा-फतेहगंज मार्ग पर भरतकूप थाना क्षेत्र के ब्यूर मोड़ के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल सौरभ पटेल को अतर्रा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त सौरभ पटेल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। फतेहगंज थाना प्रभारी रामकिशोर सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि सूचना पर भरतकूप पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। डंपर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।