फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banda news,sachiv,panchyat,suspand

दो सचिव निलंबित

Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
banda news,sachiv,panchyat,suspand
बांदा। प्रधान को चार्ज देने में हीलाहवाली और सचिवालयों में रोस्टर के अनुरूप उपस्थित न होने पर दो सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। उधर, लापरवाही पर एक सचिव का स्थानांतरण कर दिया गया। जिला विकास अधिकारी/प्रभारी डीपीआरओ डॉ. रवि किशोर ने शासन के आदेश पर नरैनी विकास खंड के ग्राम पंचायत बदौसा सचिव योगेश कुमार को निलंबित कर विकास खंड बड़ोखर से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

इन पर आरोप है कि प्रधान को चार्ज दिलाने में लापरवाही बरती गई। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी महुआ को सौंपी गई है। उधर, तिंदवारी के ग्राम पंचायत छापर के सचिवालय में रोस्टर के अनुसार सचिव रामचंद्र के उपस्थित न होने पर उप निदेशक पंचायत के आदेश पर प्रभारी डीपीआरओ ने निलंबित कर विकास खंड कार्यालय संबद्ध किया है।
विज्ञापन

जांच खंड विकास अधिकारी बड़ोखर खुर्द को साैंपी गई है। निर्देश दिए हैं कि 15 दिन के अंदर आरोप पत्र प्रेषित किया जाए। साथ ही लापरवाही पर बड़ोखर खुर्द के सचिव अनिल कुमार सिंह का विकास खंड बिसंडा स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed