{"_id":"60ad2f11b496945479482d53","slug":"banda-mukhtar-s-remand-hearing-now-on-june-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: मुख्तार की रिमांड पर सुनवाई अब 25 जून को, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आजमगढ़ कोर्ट में हुई थी पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: मुख्तार की रिमांड पर सुनवाई अब 25 जून को, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आजमगढ़ कोर्ट में हुई थी पेशी
Tue, 25 May 2021 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 May 2021 10:42 PM IST
सार
बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आजमगढ़ कोर्ट में पेशी हुई। जिसके बाद मुख्तार की रिमांड की सुनवाई के लिए 25 जून की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांदा में बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की रिमांड पेशी मंगलवार को आजमगढ़ के अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अनिल वर्मा की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। अगली तारीख 25 जून निर्धारित कर दी गई। सोमवार को लिंक फेल होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी नहीं हो सकी थी।
इसके पहले 22 अप्रैल को पेशी हुई थी। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पेशी में विशेष लोक अभियोजक संजय द्विवेदी व विनय मिश्रा और विवेचक प्रशांत श्रीवास्तव कोर्ट में मौजूद रहे। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में आजमगढ़ के तरंवा थाना क्षेत्र ऐराखुद गांव में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जिसमें मुख्तार अंसारी को हत्या का षड्यंत्र रचने के लिए धारा 120 बी के तहत नामजद किया गया था। इसी मामले को लेकर पुलिस ने मुख्तार समेत नौ लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। हाल ही में इस केस के विवेचक और आजमगढ़ पुलिस इंसपेक्टर प्रशांत श्रीवास्तव ने यहां जेल आकर मुख्तार के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन
इसी मामले में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार अंसारी की सुनवाई की गई। कारागार अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पेशी सोमवार को होनी थी, लेकिन नेटवर्क समस्या से सुनवाई न हो पाने पर मंगलवार को पेशी हुई।