फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Mukhtar Ansari's son made this allegation

बांदा: मुख्तार से बेटे की मुलाकात, वकील को बैरंग लौटाया, कहा मेरे पिता का सरकार के इशारे पर नहीं हो रहा इलाज 

Tue, 09 Nov 2021 03:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Nov 2021 03:56 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी के लखनऊ हाई कोर्ट के अधिवक्ता अनिमेष शुक्ला ने कहा कि उन्हें जेल प्रशासन ने अपने मुवक्किल मुख्तार अंसारी से मिलने नहीं दिया। शासन के आदेशों का हवाला देकर कहा कि परिवार के लोग ही मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Banda: Mukhtar Ansari's son made this allegation
बांदा जेल में है मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी ने मंगलवार को यहां जेल में पिता से मुलाकात की। पिता से मिलने के बाद जेल के बाहर मीडिया से कहा कि जेल में उनके पिता अस्वस्थ हैं, लेकिन सरकार के इशारे पर यहां जेल में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और इलाज नहीं करा रहे हैं। उधर, हाईकोर्ट के वकील को मुख्तार से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। 
विज्ञापन


उमर अंसारी ने कहा कि राजनैतिक द्वेष भावना से लगाए गए फर्जी मुकदमों में उनके पिता मुख्तार अंसारी 16 साल से जेल में हैं। एक दिन या एक घंटे की अदालत से सजा नहीं हुई। 61 साल की उम्र है। कई बीमारियां हैं। फिजियोथेरेपी न होने से कमर में तेज दर्द है, उनकी फिजियोथेरेपी नहीं कराई जा रही। छह माह में सिर्फ दो बार हुई है। उनका इलाज नहीं कराया जा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने बेहतर इलाज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि विधायक या उनकी लोकप्रियता को भले ही भूल जाइए, लेकिन प्रदेश के नागरिक व सीनियर सिटीजन हैं। इसका ख्याल रखा जाना चाहिए। मानवाधिकार का हनन कोई नहीं कर सकता। साथ ही कहा कि देश में कानून का राज है। कानून से ऊपर कोई अपने को न समझे। हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उमर ने कहा कि उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब जनता इसका फैसला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उमर अंसारी के साथ आए हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में मुख्तार अंसारी के वकील अनिमेष मित्र शुक्ल को मुख्तार से मिलने की इजाजत नहीं दी। वकील अनिमेष मित्र शुक्ल ने जेल गेट पर मीडिया से कहा कि उन्हें अपने क्लाइंट से मिलने से यह कहकर मना कर दिया गया कि शासन ने वकीलों के मिलने पर रोक लगा दी है। अधिवक्ता ने तंज कसा कि वकील को वकालत करने और अपने क्लाइंट से मिलने की आजादी नहीं है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस प्रकरण में मुख्तार अंसारी की हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल हुई है। उसी बारे में बात करनी थी। 

टिकट के बारे में ओपी चाचा बता पाएंगे
हाल ही में ओम प्रकाश राजभर के जेल में मुख्तार अंसारी से मुलाकात के संदर्भ में यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्तार अंसारी को राजभर अपनी पार्टी से टिकट देना चाहते हैं? इस पर उमर अंसारी ने मीडिया कर्मियों को जवाब दिया कि इसके बारे में ओपी चाचा ही बता पाएंगे। (संवाद)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed