फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Medical College, Whose hair stuck to the womans body, post mortem confirmed death due to shock and injur

हत्या, हादसा या आत्महत्या: बांदा मेडिकल कॉलेज कांड! सवाल- महिला के शरीर से चिपके बाल किसके, ये कहती है रिपोर्ट

Sun, 12 Nov 2023 05:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 12 Nov 2023 05:23 AM IST
सार

Banda News: महिला के शरीर में बाल मिलने पर डॉक्टरों ने महिला के सिर के बाल, नाखून, पेशाब, ब्लड का नमूना लिया गया है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर दो स्लाइड बनवाई गई हैं। महिला के यह सभी सैंपल फोरेंसिक जांच को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Banda Medical College, Whose hair stuck to the womans body, post mortem confirmed death due to shock and injur
नाली में औधे मुंह पड़ा मिला था शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के इमरजेंसी वार्ड से लापता महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने शॉक (हेमरेज) और चोटों से मौत की पुष्टि की है। मेडिकल कॉलेज में गायब महिला की मौत की वजह तो स्पष्ट हो गई है, लेकिन किन हालात में उसके साथ ऐसा हुआ।

विज्ञापन

यह अभी भी पुलिस साफ नहीं कर पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर में बाल मिले हैं। शरीर में दाहिना हाथ की कोहनी से पंजा तक का हिस्सा गायब दिखाया है। महिला के दाहिने कांधे में करीब नौ सेंटीमीटर का गहरा नुचा हुआ मांस का घाव भी मिला है। सिर के पिछले हिस्से में सूजन भी पाई गई है।
विज्ञापन

महिला के शरीर में दोनों ओर की पसलियां टूटी हुई मिली। बायां पैर भी टूटा मिला। पेट के निचले हिस्से में पैलबिस बोन बायीं ओर से टूटी पाई गई। पूरे शरीर में खरौंच के निशान मिले हैं। बायां जबड़ा व दांत टूटे मिले। महिला के पेट में खाया हुआ खाना भी पचा हुआ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 40 वर्षीय महिला तीन नंवबर को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई थी। उसने इसी दिन शाम को एक बेटी को जन्म दिया था। उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे महिला इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वहां से वह आठ नवंबर को सुबह 5:42 बजे निकल गई थी। तब से वह लापता थी। परिजन और मेडिकल कॉलेज स्टाफ समेत चौकी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

दो घंटे तक वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम चला
नौ नवंबर को उसका शव शल्य वार्ड के एसएनसीयू विभाग के पीछे नाली में औधे मुंह पड़ा मिला था। इस घटना को लेकर परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जताकर हत्या किए जाने की बात कही थी। जिस पर प्रशासन ने तीन डॉक्टरों के पैनल डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. रामनरेश व फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. आभास कुमार से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव का करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम चला।

नमूने जांच के लिए भेजे
महिला के शरीर में बाल मिलने पर डॉक्टरों ने महिला के सिर के बाल, नाखून, पेशाब, ब्लड का नमूना लिया गया है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर दो स्लाइड बनवाई गई हैं। महिला के यह सभी सैंपल फोरेंसिक जांच को भेजे जाएंगे। इसकी जांच फोरेंसिक लैब में की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर में आई चोट और शॉक से मौत की पुष्टि हो रही है। रिपोर्ट के आधार पर ऊंचाई से गिरने से मौत होने की आशंका लग रही है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।  -अनूप दुबे, शहर कोतवाल, बांदा

किसी जानवर का निवाला, तो नहीं बन गया हाथ का हिस्सा
महिला के शरीर में दाहिने हाथ का कोहनी से पंजा तक का हिस्सा मिसिंग होने पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि महिला के हाथ का यह हिस्सा किसी जानवर का निवाला बन गया हो, या वहीं कहीं आसपास झाड़ियों में पड़ा हो। हालांकि मेडिकल चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि हाथ की खोज की गई थी। लेकिन वह घटनास्थल से नहीं मिल सका है। उन्होंने कई बार घटनास्थल सर्च किया था।

हत्या, हादसा और आत्महत्या में कुछ साफ नहीं
विशेषज्ञ डॉक्टरों की बात करें तो पोस्टमार्टम में मौत के कारण जो सामने आए हैं, उससे मौत की वजह साफ नहीं की जा सकती है। यानि महिला की हत्या हुई, या उसने आत्महत्या की है या फिर दुर्घटना के चलते उसकी मौत हुई। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।

गिरने या मारने से शॉक इन हेमरेज हो सकता है
जिला अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बिंदु बताए जा रहे हैं। उससे ऊंचाई से गिरने या मारकर फेंकने दोनों बातें हो सकती हैं। अगर जबड़ा टूटा हुआ है, तो मारा भी जा सकता है या ऊंचाई से गिरने में भी टूट सकता है। साथ ही शरीर के अन्य अंगों की हड्डी भी टूटी हुईं हैं, तो दोनों आशंका चल रही हैं। गिरने या मारने से ब्लड के अधिक बह जाने की वजह से शॉक इन हेमरेज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed