{"_id":"666d885eef253920970aae67","slug":"banda-mason-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-house-under-construction-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम
Sat, 15 Jun 2024 05:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:56 PM IST
सार
यूपी के बांदा में निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। टंकी से पानी बहने पर पड़ोसी को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। पानी की टंकी फुल होने पर पड़ोसी मकान में देखने पहुंचे तो शव फंदे से लटका मिला। गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेड़ा गांव निवासी सुनील वर्मा (42) महुवा में एक व्यक्ति के मकान निर्माण का ठेका लिए था। सात दिन से वह महुवा में रहकर मकान निर्माण कर रहा था। उसने कमरे में लेंटर से साफी से फंदा लगा लिया। शनिवार को सुबह सबमर्सिबल चालू होने और पानी की टंकी भरने पर पड़ोसी अनिल ने पानी बहता देखा तो मकान के अंदर गया। जंगले से देखा तो सुनील फंदे से लटका था।
विज्ञापन
अनिल के जानकारी देने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पिता संतू वर्मा ने बताया कि सात दिन से सुनील महुवा में रहकर मकान निर्माण का कार्य कर रहा था। तीन भाइयों में बड़ा था। घर में पत्नी मंजू, दो पुत्र और पुत्री हैं। उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, उसे जानकारी नहीं है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन