फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Married woman commits suicide by hanging

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति ने बताया चरित्रहीन, मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Wed, 20 May 2020 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Banda: Married woman commits suicide by hanging
यूपी पुलिस
उत्तर प्रदेश में बांदा के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ससुराल में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। पति ने चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए आत्महत्या बताई है। मायके वाले दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव में शिवदेवी (20) पत्नी अनिल कुमार का शव सोमवार की शाम कमरे में सीलिंग फैन से रस्सी के फंदे में लटकता मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के आने पर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति का कहना है कि शिवदेवी का मायका ओरन गांव में है।
विज्ञापन


आरोप लगाया वहां पड़ोसी युवक से पत्नी के अवैध संबंध थे। रोजाना मोबाइल पर उससे बात करती थी। आरोपी बातचीत की रिकार्डिंग उसे (पति) को भेज देता था। रविवार को वह ओरन जाकर शिवदेवी की मां उर्मिला और पिता रामरतन को रिकार्डिंग सुनवाई और पुत्री को समझाने को कहा। अगले दिन सोमवार को शाम घर वापस आया तो शिवदेवी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना के वक्त घर के सभी सदस्य ईंट पाथने खेत गए थे। यह भी बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ओरन चौकी में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने यह कहकर वापस कर दिया कि कोतवाली देहात में प्रार्थना पत्र दे। उधर, मृतका के पिता व मां का कहना है कि शिवदेवी की शादी इसी वर्ष 29 जनवरी को हुई थी। ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। मायके वालों की तरफ से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव में मनीराम (38) पुत्र रघुराई ने सोमवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मदनपुर गांव में  युवती को पीटने पर ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच डंडे चल गए। दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के सादी मदनपुर गांव की है। यहां के सफाकत की पुत्री नजीबा की शादी पड़ोसी महमूदुल हसन के बेटे मुईन से हुई थी। सोमवार की रात मुईन और नजीबा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

नजीबा से मारपीट करने पर उसके मायके पक्ष के लोग आ धमके और मारपीट का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में डंडे चल गए। मायके पक्ष से रियाज (24), नियाज (21) व मां शमा (52) और ससुराल पक्ष से सास अमीरुन निशा (55) सहित अकबर अली (23), जावेद (36) व असगर अली (19) घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed