फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Marriage to be held after four days, friends shot dead

यूपी: चार दिन बाद होनी थी शादी, दोस्त ने गोली मारकर की हत्या, लाश देख घर में मातम में बदली खुशियां

Fri, 15 May 2020 12:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 May 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Banda: Marriage to be held after four days, friends shot dead
गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के एक घर में चार दिन बाद शहनाईयां बजनी थी, लेकिन दोस्तों संग विवाद के बाद घर में मातम छा गया । शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक गांव के चौकीदार का बेटा था। चार दिन बाद उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


घटना शहर की सीमा से जुड़े मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव की है। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे चौकीदार चुन्नू खंगार के 22 वर्षीय पुत्र प्रमोद खंगार को पड़ोस में रहने वाले उसके दो दोस्त साथ ले गए। घर से चंद कदम दूरी पर तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच किसी बात पर आपस में विवाद हो गया। इसी दौरान नशे में धुत दोस्त ने प्रमोद को 315 बोर तमंचा से गोली मार दी।
विज्ञापन

 

Banda: Marriage to be held after four days, friends shot dead
चार दिन बाद थी शादी - फोटो : amar ujala
गोली सीने में लगी। इसके बाद दोनों दोस्त भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीण प्रमोद को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। भाई राजकुमार ने बताया कि प्रमोद दो भाइयों में छोटा था।

महोबा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से वह घर पर ही रह रहा था। 18 मई को अतर्रा में उसकी शादी तय थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। पिता चुन्नू की तहरीर पर मटौंध थाने में पड़ोसी अनिल यादव और चंद्रप्रकाश को नामजद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। मटौंध थाना इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि नामजद आरोपी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनिल यादव की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed