फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda If I reach late he will scold me teacher made a reel on song investigation started BSA sought reply

Banda: देर से पहुंची तो मुझपे बरसेगा वो, गाने पर शिक्षिका ने बनाई रील, जांच बैठी…BSA ने तीन दिन में मांगा जवाब

Sat, 09 Aug 2025 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Aug 2025 01:18 PM IST
सार

Banda News: जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षिका द्वारा फिल्मी गानों पर बनाई गई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वार्डन की शिकायत के बाद बीएसए ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और शिक्षिका से तीन दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Banda If I reach late he will scold me teacher made a reel on song investigation started BSA sought reply
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में बारिश के सुहावने मौसम के बीच शिक्षिकों पर भी इसका खुमार देखने को मिल रहा है। देर से पहुंची तो मुझपे बरसेगा वो, जरा थम के बरस, तुम ही तुम निगाहों में हो, सांची कहो हमसे, तुमकों कितना प्यार है, तेरे बिना जीना दुश्वार है। इन गानों के बोल पर कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका की रील सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। मामले को लेकर बीएसए ने जांच बैठा दी है।

विज्ञापन

हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  जसपुरा ब्लाक मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब कक्षा एक से आठवीं तक की करीब 100 बालिकाएं पढ़ रही हैं। इसके अलावा कक्षा नौवीं से 12वीं तक का छात्रावास संचालित हो रहा है। यहीं की छात्राएं मधुसूदनदास इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। दो दिन पूर्व विद्यालय में फुल टाइम टीचर के रूप में कार्यरत शिक्षिका ने विद्यालय के बरामदे में और जहां बालिकाएं पढ़ रही हैं।

विज्ञापन

तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा
वहां कक्षाओं के बीच रील बनाए और इंस्टाग्राम तथा फेसबुक में अपलोड किए। विद्यालय में कार्यरत वार्डन पूनम गुप्ता ने इसका विरोध किया, तो शिक्षिका से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद बीएसए तक रील बनाने और विवाद का मामला पहुंचा, तो उन्होंने शिक्षिका से इस संबंध में तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि सही व साक्ष्यों के साथ जवाब दें।

विज्ञापन

रील बनाने जैसी कोई बात नहीं है
बीएसए ने मामले की जांच जसपुरा खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल को सौंपी है।  उन्होंने सप्ताह भर में आख्या देने को कहा है। उधर, शिक्षिका का कहना है कि वह गृह विज्ञान के साथ यहां संगीत टीचर भी हैं। उन्होंने डांस का वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा था। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम में डाल दिया गया है। रील बनाने जैसी कोई बात नहीं है।

विज्ञापन

शिक्षिका गंदी भाषा में अभद्रता करती हैं। कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। वह कई माह से रील बना रही हैं। शिक्षिका की गरिमा धूमिल हो रही है। बीएसए को लिखित में शिकायत की है।  -पूनम गुप्ता, वार्डेन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जसपुरा

कस्तूरबा विद्यालय में रील बनाने का मामला सामने आया है। शिक्षिका यामिनी को इस संबंध में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। बीईओ से जांच कराई जा रही है।  -अव्यक्तराम तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed