फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Husband married second after teen talaq

Banda: तीन तलाक के बाद पति ने की दूसरी शादी, छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 May 2023 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 19 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Banda: Husband married second after teen talaq
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले के खप्टिहा कलां में पति ने पहली पत्नी को तीन तलाक देने के बाद दूसरी शादी कर ली। इससे क्षुब्ध महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर पति, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ प्रताडना, पत्नी के जीवनकाल में दूसरी शादी करने, षडयंत्र करने, मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा आदि में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के महवरा गांव निवासी शाहीन ने 15 मई को एसपी अभिनंदन को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी शादी 16 दिसंबर 2017 को महावरा गांव निवासी रोशन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराली दहेज में बाइक, फ्रिज की मांग को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीडन करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पहली फरवरी 2023 को उसके पिता बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी जाकिर खान और मामा सुलह के लिए उसे लेकर पति के घर महावरा गांव गए थे। वहां उन्होंने अभद्रता कर उन्हें घर से निकाल दिया और उसे तीन तलाक दे दिया। तलाक होने के बाद वह अपने पिता के साथ मायके चली आई। उधर, पति रोशन ने फतेहपुर के हबीबपुर कटरा निवासी परवीन के साथ 20 फरवरी 2023 को दूसरी शादी कर ली। एसपी ने पैलानी थानाध्यक्ष को महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने पति रोशन, ससुर हनीफ, सास रसीदा, ननद नफीसा, जेठ अनीस व जमील के रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed