फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Hurt by a dispute with her husband, a woman committed suicide by consuming poison

Banda: पति से विवाद से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान, नशेड़ी के साथ बैठने को लेकर हुआ था झगड़ा

Thu, 10 Oct 2024 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

Banda News: मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव में पति से विवाद से आहत महिला ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
Banda: Hurt by a dispute with her husband, a woman committed suicide by consuming poison
जिला अस्पताल में गाड़ी से शैलजा को उतारते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशेड़ी के साथ बैठने को लेकर पत्नी का पति से विवाद हो गया। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर बबेरू पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी शैलजा (24) ने गुरुवार को सुबह घर में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पति संजय ने बताया कि वह सुबह गांव की चाय-पान की गुमटी पर बैठा था। वहां गांव का एक गांजा पीने आदी व्यक्ति भी बैठा था। इस बीच गांव की किसी महिला ने घर जाकर पत्नी से यह बात बता दी। जब वह घर पहुंचा तो शैलजा उससे झगड़ा करने लगी।

विज्ञापन

विवाद के चलते शैलजा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पति ने बताया कि वर्ष 2018 में शादी हुई थी। एक पुत्र व एक पुत्री है। शैलजा का मायका चित्रकूट के नया गांव में है। मायके पक्ष को सूचना दे दी है। पति खेती किसानी करता है। पिता के नाम 12 बीघा जमीन है। मरका इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी घरेलू विवाद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed