{"_id":"6ae630f65fee1fe10b055b0a","slug":"a-craving-for-tea-drew-motilal-back-home-banda-news-c-212-1-mah1012-154145-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चाय की तलब मोतीलाल को खींच लाई घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चाय की तलब मोतीलाल को खींच लाई घर
Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-मृतक मोतीलाल। फाइल फोटो
बांदा। भागवत कथा सुनकर रोजाना करीब नौ बजे घर आने वाले मोतीलाल को उनकी मौत शुक्रवार की रात घर खींच लाई।
चाय की तलब लगने पर वह दो घंटा पहले घर पहुंचे और खुद ही आग जलाकर चाय बनाने लगे। इसी दौरान बेटे से उनकी कहासुनी हुई और बेटे ने उनकी जान ले ली।
पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी बेटे को न्यायालय में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव बांधापुरवा निवासी मोतीलाल (70) किसानी करते थे और उनके पास करीब साढ़े पांच बीघा जमीन है। घर में उनकी वृद्ध पत्नी हैं, वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं और चारपाई पर रहती हैं। घर में एक बेटा बौरा है जो मानसिक रूप से कमजोर है और दूसरा बेटा नीलम है। नीलम की पत्नी अनुसुइया है जो इस समय अपने तीन बच्चों के साथ मायके में है।
परिजन के अनुसार मोतीलाल शुक्रवार की शाम सात बजे घर आकर चाय बना रहे थे और इसी दौरान नीलम घर आया और मां से खाना मांगा। चाय बना रहे मोतीलाल ने कहा कि देख नहीं रहे कि चाय बन रही है। इसी बात पर कहासुनी हुई और नीलम ने हंसिया उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें मरणासन्न कर दिया।
शोरगुल हुआ तो मोतीलाल के भाई व पड़ोस के लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन बिलख पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि मोतीलाल को चाय पसंद थी और वह सुबह और शाम चाय जरूर पीते थे।
विज्ञापन
इस समय गांव में भागवत कथा का आयोजन था तो वह शाम को कथा सुनते थे और रात करीब नौ बजे घर आते थे, लेकिन शुक्रवार की शाम वह सात बजे ही भागवत से घर आकर चाय बनाने में जुट गए और इसी दौरान यह घटना हुई।
प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि मोतीलाल के भाई बिल्ला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी नीलम को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-- -- -
दस साल पहले ऐसा नहीं था नीलम
गांव के लोगों ने बताया कि पिता की हत्या करने वाला नीलम करीब दस साल में काफी बिगड़ गया था। दस साल पहले वह ठीक था और मुंबई में रहकर रोजगार करता था।
करीब दस साल से वह कहीं नहीं गया और गांव में रहकर ही मेहनत मजदूरी कर रहा था। उसकी संगत भी नशा करने वालों के साथ हो गई थी। ऐसे में वह काफी बिगड़ गया था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। उसकी पत्नी अनुसुइया ने करीब 15 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है और इस समय अपने मायके में है।
ग्रामीणों ने कहा कि नीलम का पत्नी के साथ भी मनमुटाव बना रहता है और इस कारण उसकी पत्नी अधिकांश तौर पर अपने मायके रहती है और पर्व आदि में नीलम उसे समझाकर बुला लाता है। उसकी ससुराल गांव बलखेड़ा में है।
-- --
दो बीघा जमीन बेचने की बात आई सामने
ग्रामीणों के अनुसार मोतीलाल चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके तीन भाई बिल्ला, रामपाल व रामकिशन हैं। सभी लोग अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं।
मोतीलाल के हिस्से में करीब साढ़े पांच बीघे जमीन है। इसमें से परिवार के खर्च आदि के लिए उसने करीब दो बीघा जमीन बेच दी थी। चर्चा है कि इसी जमीन से मिले रुपयों को मोतीलाल का बेटा नीलम मांग रहा था। पिता ने रुपये नहीं दिए थे। इसी को लेकर दोनों के बीच तनाव बना हुआ था। गुस्से में हमला कर उनकी जान ले ली।
-- -
हत्या के बाद वहीं बैठा रहा आरोपी
आरोपी नीलम को शायद अपने किए पर कोई पछतावा भी नहीं था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं, वह वहीं बैठा रहा। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मेडिकल कराने के दौरान भी उसके चेहरे के भाव एकदम शांत नजर आए।
-- -
सिर पर हंसिया लगते ही चूल्हे की आग पर गिरे थे मोतीलाल
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधा पुरवा निवासी मोतीलाल की हत्या के मामले में उसके भाई बिल्ला ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसका भतीजा नीलम आए दिन अपने पिता मोतीलाल से झगड़ा करता रहता था। शुक्रवार की शाम जब घर के आंगन में छप्पर के नीचे मोतीलाल चूल्हे पर चाय बना रहे थे।
इसी दौरान नीलम ने पिता मोतीलाल को जान से मारने की बात कहते हुए उसके सिर पर हंसिया से प्रहार कर दिया। हंसिया लगने से मोतीलाल चूल्हे के ऊपर जा गिरे। आग की चपेट में आने उसका मुंह, हाथ जल गया और सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। (संवाद)