फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Head constable returning from B.Ed exam duty died due to heat stroke

Banda: हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत, अचानक घबराहट होने पर पी लिया था दो-तीन लीटर पानी

Thu, 15 Jun 2023 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jun 2023 10:07 PM IST
सार

Banda News: यूपी के बांदा में हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक से मौत होने का मामला सामने आया है। अचानक घबराहट होने पर उन्होंने दो-तीन लीटर पानी पी लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Banda: Head constable returning from B.Ed exam duty died due to heat stroke
मृतक हेड कांस्टेबल यादवेंद्र यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बीएड परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल की हीट स्ट्रोक के चलते मौत हो गई। वह बीएड प्रवेश परीक्षा में ड्यूटी दे रहे थे। गाजीपुर के कुरथा गांव निवासी यादवेंद्र यादव (38) पुत्र कृष्णदेव यादव कोतवाली नगर की सिविल लाइन चौकी में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। गुरुवार को उनकी ड्यूटी पंडित जेएन कॉलेज में चल रही बीएड परीक्षा में लगाई गई थी।

विज्ञापन


यहां उन्हें अचानक घबराहट होने पर उन्होंने दो-तीन लीटर पानी पी लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी अभिनंनदन ने बताया कि वह 12 अगस्त 2005 में नागरिक पुलिस बल में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed