{"_id":"66be4110e221272d0505c861","slug":"banda-girl-who-went-to-put-cow-dung-in-the-field-died-due-to-electric-shock-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: खेत में गोबर डालने गई युवती की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: खेत में गोबर डालने गई युवती की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 15 Aug 2024 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Aug 2024 11:25 PM IST
सार
Banda News: युवती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव के मजरा खेता डेरा में गुरुवार की सुबह घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में जानवरों का गोबर डालने गई युवती की करंट लगने से मौत हो गई। खेता डेरा के रामकृपाल निषाद की बड़ी बेटी रीतू गुरुवार सुबह जानवरों का गोबर लेकर घर के पास के ही खेत में डालने के लिए गई थी।
विज्ञापन
जहां पर अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने के लिए किसानों ने लोहे के कटीले तार लगा रखे हैं। उन्हीं तारों की चपेट में आने से युवती झुलस गई। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत ही परिजनों के साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामकृपाल निषाद तथा अंजू देवी के दो बेटी तथा दो बेटा थे। जिसमें से मृतका सबसे बड़ी बेटी थी। उसके बाद दो बेटे करन तथा अर्जुन हैं फिर एक बेटी थी।
विज्ञापन