फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Girl kidnapped from home and gang misdeed

Banda: फसल काटने से इनकार पर युवती को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी फरार

Thu, 04 May 2023 07:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 May 2023 07:51 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में युवती को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी तीन युवक फरार हैं। पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Banda: Girl kidnapped from home and gang misdeed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में पिता के फसल काटने से इनकार करने की खुन्नस में युवकों ने युवती को घर से अगवा कर दुष्कर्म किया था। यह आरोप पीड़िता के पिता ने जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को बेटी के मेडिकल परीक्षण के दौरान लगाया। रिपोर्ट दर्ज होने के दूसरे दिन भी पुलिस किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी। तीनों फरार हैं।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र निवासी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार युवती का पुलिस ने गुरुवार को मेडिकल कराया। युवती के पिता ने बताया कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपी बड़े काश्तकार हैं। तीनों आरोपी वीरेंद्र सिंह उर्फ बिंदू, रिंकू यादव व अजीत सिंह उर्फ बापू एक ही गांव के हैं। वीरेंद्र सिंह उसके पास होली बाद अपनी फसल की कटाई कराने के लिए आया था। मजदूरी की बात न बनने पर फसल की कटाई करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


इस पर उसने खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी। इसी खुन्नस में उसने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया है। बताया कि आरोपी वीरेंद्र सिंह और अजीत सिंह खेती-किसानी करते हैं। रिंकू यादव का दूध का व्यवसाय है। तीनों ने युवती के साथ 11 अप्रैल की रात घर से अगवा कर शराब पिलाकर जंगल और बांदा के एक कमरे में सामूहिक दुष्कर्म किया था। खुद को बचाने के लिए युवती के कपड़े तक बदलवा दिए थे। अगले दिन भूरागढ़ चौकी पुलिस के सुपुर्द करके चले गए थे। पुलिस ने युवती के पिता को चौकी बुलाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर सुपुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

28 अप्रैल को युवती ने मां को बताई थी घटना
पीड़िता के पिता ने बताया कि घर आने पर बेटी गुमसुम रहती थी। खाना भी ठीक से नहीं खा रही थी। बहुत कुरेदने पर 28 अप्रैल को उसने मां से पूरी घटना बताई थी। तब वह एक मई को डीएम और एसपी के सामने पेश हुआ। बताया कि बेटी कक्षा आठ तक पढ़ी है। मार्कशीट में उसकी उम्र 18 वर्ष है।

पुलिस का दावा, युवती खुद आई थी भूरागढ़ चौकी
सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की ओर से मीडिया सेल में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 12 अप्रैल को सुबह सात बजे मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती भूरागढ़ चौकी खुद आई थी। उसने पिता पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। पिता को बुलाया गया था। उसने पिता के सामने बताया कि वह 11 अप्रैल की रात मारपीट के डर से घर से चली गई थी। इसकी पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग भी की थी। उस समय पिता को हिदायत देकर युवती को किया था। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच में यह भी पाया गया कि युवती का सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रिंकू यादव से प्रेम प्रसंग भी था। इसकी जानकारी होने पर पिता ने पिटाई की थी। घटना के 21 दिन बाद युवती के पिता ने थाना मटौंध में तीन लोगों पर अपहरण व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। थाने में सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed