फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: gave triple talaq to wife, report filed against four people

Banda: पत्नी के हाथ में लिखकर दिया तीन तलाक, ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप

Tue, 23 May 2023 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 May 2023 09:01 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Banda: gave triple talaq to wife, report filed against four people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर पहले पत्नी के हाथ की गदेली में तीन बार तलाक लिखा फिर तीन बार तलाक बोल दिया। महिला ने पति, सास और दो देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव निवासी हेना खातून ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में सादीमदनपुर गांव निवासी सलमान के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से पति सलमान, सास जमीला, देवर अरमान और रहमान मिलकर उससे दो साल से पांच लाख रुपये दहेज में मांग रहे थे। दहेज नहीं मिला तो उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति सलमान ने अपनी मां व भाइयों के कहने पर उसके हाथ की गदेली में तीन बार तलाक लिख दिया और फिर तीन तलाक बोल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रताड़ना, दहेज अधिनियम, मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि हेना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed