फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: fir on Coca Cola company official on court order

Banda: कोर्ट के आदेश पर कोका कोला कंपनी के अधिकारी पर मुकदमा, कोल्डड्रिंक में मांस के टुकड़े मिलने का आरोप

Tue, 27 Dec 2022 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Dec 2022 06:13 PM IST
सार

बांदा जिले में कोका कोला कंपनी के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी की कोल्डड्रिंक की बोतलों में मांस के टुकड़े मिलने के मामले में कोर्ट ने कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Banda: fir on Coca Cola company official on court order
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बांदा जिले में कोर्ट के आदेश पर कोका कोला कंपनी के जनपद फैजाबाद कार्यालय के अधिकारी के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मोहल्ला ढीमर निवासी युवक की तहरीर पर कंपनी की लिम्का कोल्डड्रिंक की बोतलों में मांस के टुकड़े मिलने के मामले में कोर्ट ने कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका के ढीमर मोहल्ला निवासी मनीष कश्यप ने कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि नौ जून 2022 को उसने अपने दोस्तों अमित सिंह, संदीप चौरसिया, नासिर अहमद और राशिद अहमद के साथ काला कुआं स्थित बेकरी शॉप से कोका कोला के लिम्का ब्रांड की पांच कोल्डड्रिंक की बोतलें खरीदीं थी। मनीष कश्यप और अमित सिंह ने बोतल का ढक्कन खोलकर कोल्डड्रिंक पी तो उल्टी शुरू हो गईं और दोनों बेहोश हो गए। तब साथियों ने देखा तो बोतलों में मांस के टुकड़े दिखे। तीन अन्य साथियों की बोतलों में भी मांस के टुकड़े दिखे।
विज्ञापन

 

एक बोतल अभी भी सील पैक रखी है। कुछ देर बाद होश में आने पर मनीश ने उसी दिन रात करीब 8ः30 बजे कंपनी के हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही ईमेल से बोतलों के अंदर पड़े मांस के टुकड़ों के फोटो ग्राफ भी भेजे थे। लेकिन कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शहर कोतवाली पुलिस को कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने 25 दिसंबर को मनीष की तहरीर पर कोकाकोला ब्रांड लिम्का कंपनी मुख्य कार्यालय जिला फैजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed