{"_id":"684ee0573cd744d8230081fa","slug":"banda-fed-up-with-husband-s-harassment-woman-hanged-herself-to-death-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: पति के उत्पीड़न से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान, मायके से पहुंचे लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: पति के उत्पीड़न से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान, मायके से पहुंचे लोगों ने किया हंगामा
Sun, 15 Jun 2025 08:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:35 PM IST
सार
Banda News: महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके से पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। ससुराल और मायके पक्ष में तीखी झड़प हुई।
विज्ञापन
मृतका पूनम की फाइल फोटो व घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला ने रविवार को तड़के उत्पीड़न से तंग आकर घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति और ससुर गर्मी के कारण घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रविवार को सुबह जब उठे तब उन्होंने उसे फंदा लगाए देखा। उधर, मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा और पथराव किया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण के मजरा फौजदार का पुरवा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम (24) ने रविवार को तड़के घर के कमरे में लगे छल्ले से साड़ी से फंदा लगा लिया। घटना के समय वह अपने माता-पिता के साथ गर्मी के कारण घर के बाहर चारपाई डाले सो रहे थे। शनिवार की रात पूनम भोजन करने के बाद दोनों बच्चों के संग कमरे में सोने गई थी। उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। वह एक माह पूर्व परदेश से लौटा था। वह पेटिंग का काम करता है। ससुरालियों ने डायल-112 व कोतवाली पुलिस और मायके में सूचना दी। सूचना के बाद चित्रकूट के गोंडा रौली गांव से करीब डेढ़ सैकड़ा लोग ट्रैक्टर से गांव पहुंचे।
विज्ञापन
मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो मायके पक्ष ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने तक शव को उठाने से इनकार कर दिया। इस दौरान मायके और ससुराल पक्ष में तीखी झड़प व अभद्रता भी हुई। मायके पक्ष के आए हुए लोगों द्वारा पुलिस के सामने घर में पथराव किया। अभद्रता की गई। प्रधान कमलेश सिंह वर्मा ने बताया मौके पर मैं भी मौजूद था। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने सीओ प्रवीण कुमार यादव को सूचना दी। सीओ मौके पर पहुंचे और मायके पक्ष को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
उधर, पोस्टमार्टम हाउस में पूनम की मां पिंकी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 19 मई 2021 को की थी। पूनम का पति शराब के नशे में पूनम के साथ मारपीट करता है। पांच जून को पूनम की सगी छोटी बहन नीलम की शादी थी। उसमें भी अनिल ने हंगामा किया था। अपने छोटे बेटे को घर लेकर चला गया था। सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पति को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पक्षों द्वारा तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।