{"_id":"63ad47453dc67e616f29b05a","slug":"banda-farmer-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: किसान ने बोरवेल में कूदकर दी जान, शव निकालने में जुटी पुलिस व फायर कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: किसान ने बोरवेल में कूदकर दी जान, शव निकालने में जुटी पुलिस व फायर कर्मी
Thu, 29 Dec 2022 01:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Dec 2022 01:25 PM IST
सार
यूपी के बांदा में किसान की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने बोरवेल में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फायर कर्मियों की मदद से शव निकालने में जुटी है। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामप्रसाद वर्मा (65) ने गुरुवार को गांव के बाहर बने बोरवेल में कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उधर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फायर ब्रिगेड कर्मियों और किसानों की मदद से शव को बोरवेल से बाहर निकालने में जुटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि पूछताछ में मृतक के परिजनों ने उसे काफी समय से बीमारी से परेशान होना बताया है। इसी के चलते आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन