फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Engineer commits suicide after engagement is broken

Banda: सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने की आत्महत्या, स्टेटस में लगाया...तू बदल गई

Sat, 07 Feb 2026 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 07 Feb 2026 11:10 PM IST
सार

Banda News: इंजीनियर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मरने से पहले व्हाट्सएप में मंगेतर पर आरोप लगाए।
 

विज्ञापन
Banda: Engineer commits suicide after engagement is broken
विनय की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के लालकुआं क्षेत्र में सगाई टूटने से मानसिक अवसाद से गुजर रहे टेलीकॉम इंजीनियर ने बीते बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पूर्व मृतक द्वारा अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर मंगेतर पर धोखा देने का आरोप लगाए जाने से मामला संवेदनशील हो गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बक्शी का पुरवा, अंश नीबी गांव निवासी चंद्रप्रकाश प्रजापति के पुत्र विनय प्रजापति (28) के रूप में हुई है। विनय लालकुआं के आंबेडकर नगर में एक निजी टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और वहां किराये के कमरे में अपने चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ रहता था। मृतक के छोटे भाई हरिराम ने बताया कि विनय का विवाह कुछ महीने पूर्व बांदा की एक युवती से तय हुआ था और सगाई भी हो चुकी थी।
विज्ञापन


शुरुआत में सब कुछ सामान्य था किंतु करीब एक माह से युवती ने विनय से बातचीत बंद कर दी थी। जिसके बाद सगाई टूट गई। इस घटना से विनय मानसिक रूप से बहुत परेशान रहने लगा था। वह अक्सर परिजनों से कहता था कि उसकी मंगेतर उससे बात नहीं कर रही है और किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि घटना के दिन पांच फरवरी को चचेरा भाई राघवेंद्र रोज की तरह काम पर चला गया था। शाम करीब 4:30 बजे विनय ने फोन पर खाने के बारे में पूछा, जिससे किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई। हालांकि, शाम करीब 6:30 बजे जब राघवेंद्र घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां विनय का शव पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी से लटका मिला।


कमरे से बरामद हुए विनय के मोबाइल फोन के व्हाट्सएप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो के साथ धोखेबाज, तू बदल गई लिखा हुआ पाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। लालकुआं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं शनिवार को विनय का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया गया। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। पिता एलआईसी एजेंट के तौर पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed