फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Deputy Jailor suspended for not cooperating in the inspection of Mukhtar barracks

Banda: मुख्तार की बैरक के निरीक्षण में सहयोग न करने पर डिप्टी जेलर निलंबित, डीएम और एसपी ने रात में चेक की जेल

Tue, 07 Jun 2022 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Jun 2022 10:18 PM IST
सार

बांदा जिले में डीएम और एसपी करीब दो घंटे तक जेल में रहे, लेकिन निरीक्षण में डिप्टी जेलर का सहयोग नहीं मिला। इस पर डीएम ने लखनऊ में महानिरीक्षक कारागार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसकी रिपोर्ट भी भेजी। कुछ ही घंटों में डिप्टी जेलर के निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
Banda: Deputy Jailor suspended for not cooperating in the inspection of Mukhtar barracks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी की बैरक के निरीक्षण में डीएम और एसपी का सहयोग न करने पर बांदा के डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर उप महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन एवं सुधार) शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार देर शाम यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस बल के साथ जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने जेल में आने जाने वालों का इंट्री रजिस्टर देखा। जैमर व सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता परखी। बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद संदिग्ध बैरक और बंदियों की तलाशी शुरू करवा दी। इसी बीच डीएम और एसपी माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों का जायजा लेने लगे। उसकी बैरक और सुरक्षा में लगे कर्मियों की भी तलाशी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी जेलर तमाम तरह की अनियमितताओं पर पर्दा डालने की कोशिश करते रहे। डीएम और एसपी करीब दो घंटे तक जेल में रहे, लेकिन निरीक्षण में डिप्टी जेलर का सहयोग नहीं मिला। इस पर डीएम ने लखनऊ में महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन एवं सुधार) को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसकी रिपोर्ट भी भेजी। कुछ ही घंटों में डिप्टी जेलर के निलंबन का आदेश डीएम और कारागार अधीक्षक के पास आ गया। डीएम अनुराग पटेल ने बताया कि वे जेल में नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। डिप्टी जेलर के सहयोग न करने पर यह कार्रवाई हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed