फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Deputy CM Brajesh Pathak gave a statement against Congress and SP

Banda: डिप्टी सीएम पाठक बोले- आतंकवाद के उखड़े पैर, माफियाराज का हुआ सफाया, कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

Wed, 07 Jun 2023 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jun 2023 11:34 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि दुनिया में देश की छवि बदली है। विदेशी नेता भी पीएम मोदी को सम्मान दे रहे हैं। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों का ढिंढोरा पीटने वालों ने स्वच्छता को तवज्जो नहीं दी।

विज्ञापन
Banda: Deputy CM Brajesh Pathak gave a statement against Congress and SP
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश माफियाराज से मुक्त हो गया है। जो थे वह जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। भाजपा सरकार में आतंकवाद के पैर उखड़ गए हैं। यह बात प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बांदा जिले में पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा व प्रबुद्ध सम्मेलन में कही। सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर शहर के डीएवी काॅलेज स्थित मंडपम सभागार में आयोजित सम्मेलन में बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए लोक सभा चुनाव में केंद्र में फिर मोदी सरकार के लिए एकजुट होने की बात कही।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि दुनिया में देश की छवि बदली है। विदेशी नेता भी पीएम मोदी को सम्मान दे रहे हैं। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों का ढिंढोरा पीटने वालों ने स्वच्छता को तवज्जो नहीं दी। भाजपा सरकार ने हर घर में शौचालय बनाकर महिलाओं को इज्जत दी। इसके अलावा आवास व स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर नल योजना में बुंदेलखंड को प्राथमिकता
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर नल योजना में प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड को अव्वल नंबर पर रखा है। अब यहां लोग पानी के लिए नहीं तरसेंगे। गड्ढ़ायुक्त सड़कों की जगह अब यहां के लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भर रहे हैं। किसान सम्मान निधि, प्राथमिक स्कूलों में कायाकल्प योजना, ग्राम सचिवालय सहूलियतों के बारे में बताया। कहा कि सपा राज में माफियाओं का बोलबाला था।

सम्मेलन में यह भी रहे मौजूद
सम्मेलन में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी कमलावती सिंह, सांसद आरके सिह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, एमएलसी बाबूलाल तिवारी,जिलध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष संतोष नायक, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, जगराम सिंह, कल्लू सिंह राजपूत, राजकुमार राज, प्रेम नारायण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
 

इन लोगों ने किया सम्मानित
नूतन बाल समाज के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सम्मानित किया। संरक्षक अशोक अवस्थी, सभापति अशोक त्रिपाठी जीतू व सुशील कुमार तिवारी ने उन्हें गणेश पट्टिका, पुस्तक मोती की माला के 100 साल पूरा होने पर 19 सितंबर से आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया। विश्व हिंदू महासंघ की श्रीमती संतोष मिश्रा ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह व डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed