Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rajbhar will take the heat out of you and send you packing home.

Banda News: गरीबों का पैसा दे दो, नहीं तो गर्मी उतारकर घर पहुंचा दूंगा

Tue, 03 Nov 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 03 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rajbhar will take the heat out of you and send you packing home.
फोटो-17- जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद
बांदा। हर विधायक को गरीबों के इलाज के लिए पांच हजार से 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दिलाने का अधिकार है। यह बात कोई नहीं बताता।
विज्ञापन

ऐ विधायक, गरीबों का पैसा उन्हें दे दो, नहीं तो ओमप्रकाश राजभर तुम्हारी गर्मी उतारकर घर पहुंचा देगा। यह बात सोमवार को बबेरू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भागीदारी पार्टी की रैली में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही।
उन्होंने गरीबों के इलाज के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र करते हुए नेताओं को ललकारा। कृषि उत्पादन मंडी समिति के मैदान में आयोजित महारैली की अध्यक्षता भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में गरीबों के पैसे का बंदरबांट होता था। गरीबों को आवाज उठाने पर अपमानित होना पड़ता था। अब समय बदल गया है। गरीबों की ताकत कलम है, लेकिन गांवों में दबंग आज भी अपनी ताकत के बल पर कलम का ढक्कन खुलने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समाज का झंडा लेकर निकल पड़े हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। झंडा मजबूत होगा तो हर दल में सम्मान मिलेगा।
सपा को पिछड़ों का हितैषी बता कहा कि अगर ऐसा है तो सदन से संसद तक और सड़क पर उनकी आवाज उठाएं। कहा कि उन्होंने 27 प्रतिशत आरक्षण को बराबर-बराबर बांटने की मांग की थी। इसके लिए सरकार से इस्तीफा भी दे दिया था।
----
प्रजापति समाज 22 प्रतिशत, उत्पीड़न बर्दाश्त
भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि बुंदेलखंड में प्रजापति समाज के मतदाताओं की संख्या 22 प्रतिशत से अधिक है। इसके बावजूद दूसरे दलों में टिकट के लिए हाथ फैलाना पड़ता है। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 15 दिसंबर को जिला मुख्यालय में विशाल रैली करने का एलान किया।
---

मंत्री को सौंपे दो ज्ञापन
महारैली के दौरान पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को ग्राम पंचायतों की समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर दो अलग-अलग ज्ञापन भी सौंपे गए। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा ने 11 मांगों का ज्ञापन दिया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह, अंकित अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार, शशि प्रकाश सिंह और अरुण कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। वहीं, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवेश कुमार मोनू ने बबेरू के निरीक्षण भवन में मंत्री से मुलाकात कर ग्राम पंचायत परसौड़ा और उसके मजरों बरेठी अस्करन व बछेउरा के विकास के लिए तीन बिंदुओं पर मांग पत्र दिया।
इसमें गरीब परिवारों के लिए बरातघर, मुख्य मार्ग से श्मशान घाट तक सड़क, युवाओं के लिए खेल मैदान, मिनी स्टेडियम और ओपन जिम सेंटर बनवाने की मांग शामिल रही। देवेश कुमार मोनू के अनुसार मंत्री ने मांगों को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिया।

इस मौके पर महेश चंद्र, बृजलाल प्रजापति, अच्छेलाल, केशव प्रसाद प्रजापति, सुहेलदेव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लल्लूलाल और जिलाध्यक्ष रमेश खेगर मौजूद रहे।

फोटो-17- जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद

फोटो-17- जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed