Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A supporter put up a hoarding of Mayawati, depicted with ten arms, within the Collectorate premises.

Banda News: समर्थक ने कलक्ट्रेट परिसर में लगाई मायावती की दस भुजाधारी होर्डिंग

Tue, 03 Nov 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 03 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A supporter put up a hoarding of Mayawati, depicted with ten arms, within the Collectorate premises.
फोटो-25-कलक्ट्रेट परिसर में बरगद पर लगी बसपा सुप्रीमो की हॉर्डिंग।
बांदा। प्रदेश भर में सपा और भाजपा के बीच होर्डिंग और एआई वीडियो वॉर चल रहा है। इस सियासी हलचल के बीच शहर में बसपा सुप्रीमो मायावती की एक होर्डिंग चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन

दस भुजाधारी मायावती की यह होर्डिंग कलक्ट्रेट परिसर स्थित विशाल बरगद के पेड़ पर लगाई गई है। इसे आशुतोष पाठक की ओर से लगवाया गया है।
होर्डिंग में मायावती को दस भुजाओं के साथ दर्शाया गया है। उनके अलग-अलग हाथों में संविधान, मीडिया, शिक्षा, जनहित, न्याय, स्वास्थ्य, किसान और उद्योग को दिखाया गया है। साथ ही उनकी तुलना मां दुर्गास्वरूप मैया से की गई है। होर्डिंग के जरिये उत्तर प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने का संदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट जैसे प्रशासनिक परिसर में राजनीतिक संदेश वाली इस होर्डिंग को लेकर लोगों के बीच चर्चा है। परिसर में इसे लगाने की अनुमति किससे ली गई और किन नियमों के तहत इसे लगाया गया, यह भी सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ऐसी किसी होर्डिंग लगाए जाने की बात संज्ञान में नहीं है। कलक्ट्रेट परिसर में किसी भी तरह की होर्डिंग प्रतिबंधित हैं। लगाई गई होर्डिंग को हटवाया जाएगा और लगाने वाले पर कार्रवाई भी की जाएगी। -दिनेश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed