फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dead body of middle aged man found near the forest

Banda: जंगल के पास मिला अधेड़ का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Jan 2023 03:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Jan 2023 03:09 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में अधेड़ की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Banda: Dead body of middle aged man found near the forest
मृतक कल्लू सिंह गौर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में घर से निकले अधेड़ का गांव के बाहर शव पड़ा मिला। मृतक के छोटे भाई ने गांव के ही दो युवकों पर पुरानी रंजिश में गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक युवक मृतक को घर से बुलाकर ले गया था। पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मरझा गांव निवासी कल्लू सिंह गौर (55) का शव गांव के बाहर संदिग्ध हालत में  पड़ा मिला। मृतक के छोटे भाई नरेंद्र सिंह गौर ने गांव के ही एक युवक पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। नरेंद्र ने बताया कि आरोपी शुक्रवार शाम करीब सात बजे कल्लू को घर से दरबार करने के बहाने बुलाने आया था। मैने उससे पूछा कि इस समय कल्लू को कहां ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर उसने थोड़ी देर में वापस आने की बात कही। इसके बाद भाई को बुलाकर साथ में चला गया। करीब आधा घंटे बाद भी जब भाई नहीं लौटा तो उसे खोजने गया। घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर जंगल के रास्ते में भाई का शव पड़ा मिला। आरोप है कि गले पर निशान मिले हैं। आरोपी ने भाई की गला दबाकर हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र की सूचना पर देर रात थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। पूछताछ में पुलिस को नरेंद्र ने बताया कि पिछले 15 दिनों से एक केस को लेकर आरोपी व एक अन्य युवक सुलह की धमकी दे रहे थे। सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मृतक के तीन बेटे व चार बेटियां हैं।

10 बीघा जमीन है और वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में मृतक हादसे में घायल हुआ था। इससे वह ठीक तरह से चल नहीं पाता था, सांस रोग से भी पीड़ित था। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फारेंसिक व डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल की पड़ताल कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed