फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda DCM truck rams into tractor trolley carrying pilgrims 14 critically injured referred to medical college

Banda Accident: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को डीसीएम ने मारी टक्कर, 14 गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

Tue, 14 Jul 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Jul 2026 12:35 PM IST
सार

Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 43.6 पर मंगलवार तड़के चित्रकूट जा रहे 14 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Banda DCM truck rams into tractor trolley carrying pilgrims 14 critically injured referred to medical college
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 43.6 पर मंगलवार को तड़के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पर पीछे से आई लोड डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी धर्मेंद्र (25)ने बताया कि गांव के रिश्तेदार और परिवार के लोगों जिसमें मधु (35), निधि (26), रामजीता (65), सुंदरी (45), निशा (28), पिंकी (35), शिवानी(20), रोहित (28), मनोज (22), अंशुल (18), मानवेंद्र (27) और पवन (32) के साथ ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर अमावस्या के लिए चित्रकूट जा रहे थे।

विज्ञापन

सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया
रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 43.6 पर मंगलवार को सुबह तीन बजे थोड़ी देर के लिए ट्रैक्टर-ट्राली रोककर पानी वगैरह पी रहे थे। तभी पीछे से आई लोड डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया
यहां से डॉक्टर ने सभी की हालत गंभीर देख रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि सभी घायलों को जिला भेजा था। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed