फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Cousin brother and sister died by drowning in a pond

Banda: तालाब में डूबकर चचेरे भाई-बहन की मौत, तालाब में शव उतराते मिले, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 05 Oct 2024 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Oct 2024 07:42 PM IST
सार

Banda News: तालाब में डूबने से चचेरे भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Cousin brother and sister died by drowning in a pond
मनीष व अंतिमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल से छुट्टी के बाद गांव के तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। बच्चे जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शाम के समय चरवाहों ने तालाब में दो शव उतराते देखे परिजनों को जानकारी दी। बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरोरी गांव निवासी मनीष (7) पुत्र रामकेश यादव और उसकी चचेरी बहन अंतिमा (6) पुत्री पप्पू उर्फ शिवशंकर यादव गांव के उच्च कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ते थे।

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद भाई-बहन सीधे गांव के तालाब पहुंचे। कपड़े भीटे पर उतार कर नहाने लगे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। बच्चे जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने स्कूल और अन्य स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


शाम के समय चरवाहों ने तालाब में शव उतराते देखे तो ग्रामीणों को सूचना दी। मृतक बच्चों के परिजन तालाब पहुंचे और भीटे पर रखे कपड़े देखकर शवों की पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से शवों को बाहर निकलवाया। मृतक दोनों बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक मनीष दो भाइयों में छोटा था, जबकि अंतिमा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। एक भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed