फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Clerk robs woman of Rs 2 lakh in the name of job offer

Banda: नौकरी दिलाने के नाम पर लिपिक ने महिला से हड़पे दो लाख, पीड़िता ने जिलाधिकारी से की शिकायत

Thu, 04 Dec 2025 06:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Dec 2025 06:35 PM IST
सार

Banda News: नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से दो लाख हड़पने का मामला सामने आया है। नौकरी नहीं मिली तो महिला ने जिलाधिकारी से शिकायत की।

विज्ञापन
Banda: Clerk robs woman of Rs 2 lakh in the name of job offer
घटना की जानकारी देती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका में नौकरी दिलाने के नाम पर लिपिक ने महिला से दो लाख रुपये लेकर हड़प लिए। महिला ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में पेश होकर अपनी व्यथा सुनाई है। डीएम ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल की रहने वाली पूजा ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपने पति कुलदीप की नौकरी के लिए नगर पालिका में तैनात एक लिपिक से बात की थी।

विज्ञापन


लिपिक ने नौकरी दिलाने के एवज में उससे 16 अक्टूबर को नगर पालिका के बाहर पान के डिब्बे के पास दो लाख रुपये लिए थे। महिला का कहना है कि उसने अपने जेवर सुनार के यहां गिरवीं रखकर डेढ़ लाख और अपनी बहन से 50 हजार रुपये कर्ज लेकर दिए थे।
विज्ञापन


आरोपी लिपिक ने 20 दिन में नौकरी और 60 हजार रुपये वेतन दिलाने की बात भी कही थी। तब से वह चक्कर लगा रही है। उधर, जिलाधिकारी ने इस प्रकरण के लिए एडीएम को मामला सौंपा था। उन्होंने नगर पालिका ईओ को यह मामला स्थानांतरण कर दिया है। अब ईओ जांच के नाम पर उसकी सुन नहीं रहे हैं। पीड़ित महिला ने दो लाख रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है। नगर पालिका ईओ श्रीचंद्र ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed