{"_id":"5e760b6a8ebc3e72bf407a46","slug":"banda-chitrakoot-mp-rk-singh-isolate-himself-after-met-to-dushyant-singh-at-president-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति भवन में सांसद दुष्यंत सिंह से मिलकर लौटे बांदा सांसद, घर में खुद को किया आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति भवन में सांसद दुष्यंत सिंह से मिलकर लौटे बांदा सांसद, घर में खुद को किया आइसोलेट
Sat, 21 Mar 2020 06:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
बांदा सांसद आरके सिंह पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा की कार्रवाई में शामिल होकर शनिवार को चित्रकूट लौटे सांसद आरके सिंह पटेल ने संसदीय क्षेत्र की जनता को वैश्विक महामारी कोरोना के बारे में बताया। कहा, वायरस के खतरे से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को राष्ट्र व्यापी जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि स्वच्छता और सतर्कता ही कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है। सभी से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही हिदायतों का गंभीरता से पालन करने का निवेदन किया। इतना ही नहीं आरके सिंह पटेल ने शनिवार को घर में ही खुद को परिवार से अलग (आइसोलेट) कर लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने सभी कार्यक्रम रद कर दिए हैं। वह कर्वी के बल्दाऊगंज स्थित आवास के एक कमरे में परिवार से अलग रह रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में हिस्सा लिया था। यहां उनकी मुलाकात सांसद दुष्यंत सिंह से हुई थी।
दुष्यंत पिछले दिनों लखनऊ की उस पार्टी में शामिल थे जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित कनिका कपूर उपस्थित थीं। बेबी डॉल गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि से बाद आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
लखनऊ में आयोजित पार्टी में कनिका के साथ तमाम राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल थे। पार्टी के बाद सांसद दुष्यंत ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में हिस्सा लिया था। इसमें बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों से उनकी मुलाकात हुई थी।