फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Body of youth missing from home found in Yamuna river, murder suspected

Banda: घर से लापता युवक का शव यमुना नदी में मिला, हत्या की आशंका

Thu, 19 Jun 2025 07:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 07:47 PM IST
सार

Banda News: घर से लापता युवक का यमुना नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर हत्या करने का शक जताया है।

विज्ञापन
Banda: Body of youth missing from home found in Yamuna river, murder suspected
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से मंगलवार की शाम करीब सात बजे लापता युवक का शव लखनपुर के पास यमुना नदी से पुलिस ने बरामद किया। शरीर और सीने में चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने बुधवार की सुबह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव के अनिल कुमार यादव ने बताया कि चचेरा भाई कमल यादव (28) मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर से निकला था। रात में घर नहीं आया तो बुधवार को सुबह कमासिन थाने में गुमशुदगी की सूचना देते हुए उसकी पत्नी और प्रेमी पर हत्या का शक जताया था। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दो टीमों थानाध्यक्ष कमासिन कुलदीप तिवारी व एसओजी टीम को तलाश में लगाया गया। कमल का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन लखनपुर के पास मिली। पुलिस ने तलाश की तो कमल की चप्पल और मोबाइल यमुना के किनारे मिले। पुलिस ने मछुआरों और गोताखोर लगाकर तलाश कराई तो कमल का शव सिंहवाहिनी देवी मंदिर के पास यमुना नदी से बुधवार की रात 11 बजे बरामद हुआ।
विज्ञापन


चचेरे भाई ने बताया कि कमल की पत्नी ममता इटर्रा गांव की है। ममता के रिश्तेदार युवक से अवैध संबंध हैं। इसकी जानकारी साल भर पहले कमल हो हुई थी। इस पर उनका आपस में विवाद भी हुआ था। ममता के पिता दशुवा और भाई शिवनारायण ने आकर गांव में सुलह कराई थी।इधर, 10 दिन पहले कमल सूरत से गांव आया था। पांच दिन पहले ममता के प्रेमी रामविलास ने कमल के मोबाइल पर ममता के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी थीं। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। ममता दो साल के बेटे को साथ लेकर मायके चली गई थी। उसने कमल को बर्बाद करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता युवक का शव यमुना नदी से बरामद हुआ है। शरीर पर चोटों के निशान हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी, बबेरू, बांदा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed