{"_id":"69872a35501b68e85e04a349","slug":"banda-body-of-11-year-old-boy-missing-for-five-days-found-in-mustard-field-murder-suspected-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: लापता बालक की कुकर्म के बाद हत्या, सरसों के खेत में फेंका शव, निजी अंग को क्षत-विक्षत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: लापता बालक की कुकर्म के बाद हत्या, सरसों के खेत में फेंका शव, निजी अंग को क्षत-विक्षत किया
Sat, 07 Feb 2026 05:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Feb 2026 05:40 PM IST
सार
सत्यवीर दो फरवरी को लापता हुआ था। शनिवार सुबह मृत अवस्था में पड़ा मिला। गांव के ही साथियों पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन से लापता 11 वर्षीय बालक की कुकर्म के बाद कर शव सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों के पर घटना को अंजाम देने का शक जताया है।
विज्ञापन
बबेरू थाना के एक गांव का एक बालक दो फरवरी को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश की लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो बबेरू कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बालक कुछ दिनों से गलत संगत में था और गांव में ही एक घर से करीब तीन हजार रुपये की चोरी की बात भी प्रकाश में आई थी। इसी को लेकर घर में उसे डांट-फटकार भी लगी थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने सरसों के खेत में एक बच्चे का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी गई। शव की हालत काफी खराब थी और प्रथम दृष्टया मौत कई दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की दोनों बहनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई के साथ कुकर्म किया गया है और उसके निजी अंग को भी क्षत-विक्षत किया गया है। पिता ने बताया कि बेटे के शव के मुंह अंदर बरसीम घुसी थी और गले में भी दबाने के निशान मिले हैं । जिससे यह प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद ही मुंह में चारा भरकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और परिजन दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शव अत्यधिक सड़-गल चुका है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट अनुमान फिलहाल नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कुकर्म और हत्या से जुड़े आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों की टीम को इस मुद्दे पर विशेष रूप से जांच करने की बात लिखी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी, पोस्टमार्टम रविवार को होगा।