{"_id":"6735e769ce38f13ec107c790","slug":"banda-bike-hits-a-young-man-returning-from-a-fair-dies-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मेला देखकर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मेला देखकर लौट रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Thu, 14 Nov 2024 05:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:36 PM IST
सार
Banda News: बाइक की टक्कर से पैदल घर आ रहे युवक की मौत हो गई। हादसा गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा के नरैनी रोड का है।
विज्ञापन
मृतक महेश कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांसी गांव से मेला देखकर पैदल लौट रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर सुबह परिजनों को जानकारी हुई। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी महेश कुमार (28) बुधवार को बांसी गांव में मेला देखने गया था। वहां से देर रात पैदल लौट रहा था। दरगाही पुरवा के आगे नरैनी रोड पर स्कूल के पास किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महेश की मौत हो गई।
सुबह होने पर राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया। पिता इंद्रकुमार ने थाने में बाइक की टक्कर से मौत होने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिता ने बताया कि वह गांव के ही प्राथमिक पाठशाला में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। महेश की शादी हुए छह साल हो गए हैं। वह नि:संतान है। घर में पत्नी शिवदेवी है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।