{"_id":"63ac8cb50a1fd6351f11d995","slug":"banda-bike-driver-dies-due-to-collision-with-trolley-fellow-serious-kanpur-news-knp735932331","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: ट्राला की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत, साथी गम्भीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: ट्राला की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत, साथी गम्भीर
Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ बाईपास पर ट्रॉला ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अतर्रा थाना के ग्राम ओरहा निवासी अखिलेश कुमार (35) साथी राम शुक्ला 30 के साथ बाइक पर मटौंध से देर रात शहर की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में भूरागढ़ बाईपास के पहले तेज रफ्तार ट्रॉला ने बाइक सवार अखिलेश को कुचल दिया। उसने मौके पर उसने दम तोड़ दिया। उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया। थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि अखिलेश के शव को वहां से हटवाकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन