फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Beat his wife and threw her out of the house, then hanged himself to death

Banda: पहले पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर फंदा लगाकर दी जान, शराब के नशे में रोजाना घर में करता था कलह

Sat, 26 Oct 2024 06:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Oct 2024 06:47 PM IST
सार

Banda News: युवक ने पत्नी से मारपीट कर घर से निकालने के बाद मौत को गले लगा लिया। घटना कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बा की है।

विज्ञापन
Banda: Beat his wife and threw her out of the house, then hanged himself to death
मृतक राजकरन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के नशे में युवक ने पत्नी को पीटकर उसे घर के बाहर निकाल दिया। इसके बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब मां ने शव लटकता देखा तो शोर मचाकर परिजनों को बताया। कमासिन थाना क्षेत्र के बबेरू मार्ग स्थित पशुबाजार निवासी राजकरन (30) ने शुक्रवार की रात कमरे में रस्सी से पंखे से फंदा लगा लिया। सुबह होने पर मां गिरजा देवी कमरे के अंदर के गई तो वह फंदे से लटका मिला। भाभी राजदुलारी ने बताया कि राजकरन दो भाई थे। दोनों के बीच मकान का बंटवारा हो चुका है। राजकरन शराब का लती था। रोजाना नशे में घर में कलह करता था।
विज्ञापन


घटना वाली रात भी वह नशे में घर आया था। पत्नी लक्ष्मी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था। इकलौते चार वर्षीय पुत्र अरुण को चाकू से मारने की धमकी देते हुए कमरा बंद कर लिया। रात में तेज आवाज में टीवी चला रहा था। सुबह जब मां कमरे में गई तो वह फंदे से लटका मिला। बताया कि राजकरन मजदूरी करता था। शराब के चक्कर में उसने अपने हिस्से की तीन बीघा जमीन भी गिरवी रख दी है। थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed