{"_id":"64b2a994fbdaaf1fb60fb9e5","slug":"banda-attempt-to-kidnap-businessman-s-son-accused-arrested-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: व्यापारी के पुत्र के अपहरण की कोशिश, दुकान के बाहर खेल रहे बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: व्यापारी के पुत्र के अपहरण की कोशिश, दुकान के बाहर खेल रहे बालक को बहला कर ले जा रहा था आरोपी, गिरफ्तार
Sat, 15 Jul 2023 07:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Jul 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के बबेरू में फल व्यापारी के सात वर्षीय बालक को अपने साथ बहला फुसलाकर लिए जा रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्चा चोरी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं तिराहे पर फल व्यापारी हनुमान साहू के पुत्र अभिनय साहू (7) शुक्रवार की शाम दुकान से कुछ दूरी पर खेल रहा था।
विज्ञापन
तभी वहां आया युवक उसे बहला फुसलाकर ई रिक्शा में बैठाकर बस अड्डे ले गया। यहां रामबहोरी चाय वाले की दुकान में बालक को बैठाकर वह बस का इंतजार करने लगा। बस आने पर वह बालक का हाथ पकड़कर उसे बस में चढ़ाने लगा। इस पर अभिनय रोने लगा। शक होने पर दुकानदारों ने बालक और आरोपी को पकड़ लिया। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम लल्लू यादव (28) निवासी मर्का गांव बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने अभिनय के पिता हनुमान साहू और मां सावित्री को थाने बुलाया। उनकी सुपुर्दगी में बालक को दे दिया। फल व्यापारी की तहरीर पर आरोपी लल्लू के खिलाफ बच्चा चोरी व अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कमासिन संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि बच्चा चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन