{"_id":"6984b22514bf78d07208ec02","slug":"banda-assistant-engineer-accused-of-receiving-suspicious-payment-of-one-crore-rupees-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: सहायक अभियंता पर एक करोड़ के संदिग्ध भुगतान का आरोप, सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: सहायक अभियंता पर एक करोड़ के संदिग्ध भुगतान का आरोप, सांसद ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायती पत्र
Thu, 05 Feb 2026 08:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:38 PM IST
सार
2022-23 और 2023-24 के कार्यों में चहेते ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए 99.76 लाख का भुगतान किया।
विज्ञापन
सांसद द्वारा जारी किया गया पत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में एक बड़ा निर्माण घोटाला सामने आया है। लोकसभा सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सहायक अभियंता अजय कुमार पर नियमों को ताक पर रखकर चहेते ठेकेदारों को लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध भुगतान करने का आरोप लगाया है। सांसद ने इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में सांसद कृष्णा देवी पटेल ने स्पष्ट किया है कि सहायक अभियंता अजय कुमार पर अनुबंध की शर्तों के विपरीत जाकर अतिरिक्त कार्य दर्शाकर भुगतान करने का आरोप है। यह भुगतान सरकारी खजाने को सीधे नुकसान पहुंचाने वाला बताया गया है। पत्र के साथ संलग्न एक तालिका के अनुसार, वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों में ठेकेदारों विजयेंद्र सिंह, बुंदेलखंड कंसट्रक्शन, रामकिशुन रैकवार, सुरेश चंद्र गुप्ता और मातृभूमि कंसट्रक्शन को कुल 99 लाख 76 हजार 009 रुपये का भुगतान किया गया। सांसद ने इसे प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला बताया है।
अनुबंध से बाहर के कार्यों का भुगतान सांसद का आरोप है कि सहायक अभियंता ने बिना उचित तकनीकी जांच और गुणवत्ता परीक्षण के भुगतान जारी किए। कई मामलों में अनुबंध से बाहर के कार्यों को भी भुगतान योग्य दर्शाया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक सुनियोजित घोटाला है। सांसद कृष्णा देवी पटेल ने बताया कि भ्रष्टाचार चरम पर है और सभी सबूत मुख्यमंत्री को भी दिए गए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग में हड़कंप, अभियंता ने आरोपों को बताया निराधार इस मामले के सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक अभियंता अजय कुमार सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सभी भुगतान नियमानुसार किए गए हैं और शासन को जवाब भेज दिया गया है।