फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Angry girl Committed suicide by mother beating

Banda: मां की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने दी जान, युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर मार दिए थे थप्पड़

Mon, 01 May 2023 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Banda: Angry girl Committed suicide by mother beating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

बांदा जिले में मां की पिटाई से क्षुब्ध किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि मां ने उसे गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और दोनों को पीट दिया। शोरगुल होने पर पड़ोसी भी आ गए। युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार की रात घर के कमरे में प्लास्टिक की डोरी से फंदा लगा लिया। रात में पिता अतर्रा से लौटा तो उसे जानकारी हुई। पिता ने बताया कि वह बटाई पर खेत लेकर किसानी करता है। शनिवार को मवेशियों के लिए भूसा लेने अतर्रा गया था। घर में पत्नी और पांच पुत्रियां थीं। तीसरे नंबर की बेटी घर के अंदर कमरे में गांव के ही गैर बिरादरी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में थी।मां ने उन्हें देख लिया और दोनों को पकड़कर थप्पड़ मार दिए।

विज्ञापन

शोरगुल होने पर पड़ोसी भी आ गए। युवक मौका देखकर भाग निकला। पड़ोसियों ने किशोरी को डांटा फटकारा और पिता से शिकायत करने की बात कही। किशोरी ने आत्मग्लानि के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने किशोरी का पोस्टमार्टम कराया । कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने कहा कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। पिता की बताई जा रही बात की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed