{"_id":"6989e3062adb01bb410750d9","slug":"banda-ambulance-carrying-patient-hit-by-truck-female-patient-dies-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला मरीज की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला मरीज की मौत, तीन घायल
Mon, 09 Feb 2026 07:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:24 PM IST
सार
तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी नाला में हादसा हुआ हादसा। हादसे में दम तोड़ने वाली महिला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन
ऊषा की फाइल फोटो व हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरीज लेकर जा रही 108 एंबुलेंस को सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज की मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी धम्मू ने बताया कि उसकी मां ऊषा (58) के पेट में दर्द और सूजन की शिकायत थी।
पिता शंकर कोटार्य व भाई घनश्याम ने रविवार की रात उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया। परिजन उसे 108 एंबुलेंस से लेकर कानपुर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सैमरी गांव के नाला पर फतेहपुर की ओर से आए ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।
हादसे में महिला मरीज समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने ऊषा को मृत घोषित कर दिया। जबकि एंबुलेंस में सवार उसके पति शंकर कोटार्य (62), उसका पुत्र घनश्याम (38), एंबुलेंस चालक मालपुरा लालगंज निवासी दीपक गंभीर घायल हो गए। घायलों को डॉक्टरों ने तिंदवारी पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर तकरीबन तीन घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कराया। ऊषा के चार पुत्र एक पुत्री हैं। तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ट्रक व एंबुलेंस की टक्कर होने से महिला मरीज की मौत हुई है।