फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Accident: Two bike riders crushed by truck, death

Banda Accident: बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक

Mon, 10 Jun 2024 05:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jun 2024 05:43 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Banda Accident: Two bike riders crushed by truck, death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में बाइक सवार दो युवकों को रविवार देर शाम बालू भरे ओवरलोड ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग निकला। तिंदवारी थाना क्षेत्र के पचासा डेरा जौहरपुर गांव निवासी जयनारायण निषाद (32) यमुना नदी में सब्जी की बारी लगाए था। वह पिता गोपाल निषाद को रविवार देर शाम खाना देने गया था। वहां गांव के ही पड़ोसी रामगोपाल सिंह (30) मिल गए। वह भी सब्जी की बारी लगाए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे जयनारायण के साथ बाइक से रामगोपाल सिंह भी घर आ रहे थे।
विज्ञापन


बाइक बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर बेंदा केवट पुरवा के पास बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। तिंदवारी थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चार माह में उजड़ गया काजल का सुहाग
जयनारायण की शादी चार माह पूर्व 11 मार्च को मरका गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस में काजल बदहवास हो गई। उसे संभालने वाली महिलाओं की आंखें भी नम हो रही थी। सभी की जुबान से बस यही निकल रहा था कि भगवान बेचारी अभागी का अब क्या होगा। रामगोपाल छह भाइयों में चौथे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed