फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Accident Tempo and e rickshaw collide businessman died one injured mourning expressed by closing market

Banda Accident: टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर, व्यापारी की मौत और एक घायल, बाजार बंद कर जताया शोक

Tue, 16 Sep 2025 11:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Sep 2025 11:05 AM IST
सार

Banda News: तिंदवारी कस्बे में टेंपो और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई, जिसके शोक में कस्बे का बाजार बंद रहा।

विज्ञापन
Banda Accident Tempo and e rickshaw collide businessman died one injured mourning expressed by closing market
घटना की जानकारी देता बेटा रोहित - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में  तिंदवारी कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी चुन्नीलाल गुप्ता (65) की सोमवार को बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर टेंपो पलटने से मौत हो गई। वह नाती का हालचाल लेने बांदा जा रहे थे। हादसा महोखर गांव के पास ई-रिक्शा और टेंपो की टक्कर के बाद हुआ।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल चुन्नीलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। व्यापारी की मौत की खबर से पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और मंगलवार को बाजार बंद रहा। टेंपो में सवार कस्बा के ही राममिलन त्रिपाठी ने बताया कि उनके हाथ और कमर में चोट आई है। घायल चुन्नीलाल गुप्ता को उपचार के लिए ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed